तेज रफ़्तार बोलेरो से बचा सवारी ऑटो पलटा दूल्हा दुल्हन समेत 8 की जान पर बनी STVN INDIA SAGAR TV NEWS

 

बोलेरो गाड़ी ऑटो को ओवरटेक कर रही थी लेकिन इसी बीच ऑटो में सवार दूल्हा दुल्हन और उसमें सवार आठ सवारियों की जान पर बन आयी। ऑटो पलटने से ये सभी घायल हो गए। मामला सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के धनोरा गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देहरी गांव का एक शादी वाला परिवार दूल्हा दुल्हन सहित ऑटो से परसोन गांव देवताओं के यहां पूजन करने गया हुआ था। जहाँ से ये सभी वापस लौट रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में घायल हुए आठ लोगों को 100 डायल और टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल बीना लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल 65 साल की महिला हव्वो बाई लोधी को जिला अस्पताल रैफर किया गया तो अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में किया गया। मामले में थाना प्रभारी कमल निगवाल ने जानकारी दी


By - Manoj Badhwani (M.P)
14-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.