मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग साथ ही 2 दुकाने भी आई आग की चपेट में|| STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर बताया जा रहा है,आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखें सिलेंडरो में से 4 में ब्लास्ट हो गया और आग इतनी अधिक बढ़ गई कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया तब करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन उसके पहले आग ने इतना भयावह रूप ले लिया था कि मिठाई की शॉप के ऊपर खुली दंत क्लीनिक भी आग की चपेट में आ चुकी थी। इसके अलावा आसपास की दुकानें भी आग में जल चुकी थी।आग की लपटें आसमान में उठती देख प्रशासन की टीम ने बिजली विभाग को फोन लगाकर लाइट बंद कराई और पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया गया।हालांकि इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है मगर कृष्णा स्वीट एवं दंत क्लीनिक का लाखों का नुकसान हो गया है।


By - Lokesh Chourasiya, Chhatarpur (MP)
14-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.