साध्वी प्रज्ञा ने जमा किया नामांकन,डमी प्रत्याशी के तौर पर आलोक संजर ने भी भरा पर्चा
भोपाल-मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट देश की हाई प्रोफाइल सीट हो गई है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही भोपाल से मौजूदा सांसद आलोक संजर ने डमी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। दिग्विजय सिंह पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। जबकि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को महूर्त के हिसाब से अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं, आज उन्होंने बी फार्म के साथ नामांकन दाखिल किया है।