SAGAR Collector Deepak Singh की Board Of Directors 21वी की इस Meeting ने रखी New Sagar की बुनियाद

 

कलेक्टर दीपक सिंह की मौजूदगी में सागर स्मार्ट सिटी ऑफिस में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 21वी बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान शहर में विकसित की जाने वाली कई परियोजनाओं की डीपीआर और आरएफपी की समीक्षा कर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। बैठक में कई सारे प्रस्तावित एजेंडों को शामिल कर निर्णय लिए गए। जिसमें तय हुआ की शहर में भारी वाहनों और जगह जगह मैकेनिक शॉप्स की वजह से होने वाली यातायात असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से अमावनी में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और मेकेनिकल काॅम्प्लेक्स के लिए जमीन का सीमांकन करा कर फेंसिग के अलावा डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। ट्रांसपोर्ट नगर और मैकेनिक काॅम्प्लेक्स प्रोजेक्ट अंतर्गत दो फेस में विकास कार्य किया जायेगा। जिसमें लैण्ड डेवलपमेंट काम कर लगभग 250 हेवी व्हीकल ट्रक की पार्किंग व्यवस्था के साथ ही एप्रोच रोड सर्विस सेंटर और मैकेनिक काॅम्प्लेक्स कमर्शियल ऐरिया के साथ ही रेसिडेंसियल एरिया डेवलप किया जायेगा।
इसके अलावा सागर में 48 वार्डों में विकसित किये जा रहे पार्क और प्ले एरिया में स्थल उपलब्धता अनुसार अलग-अलग थीम पर निर्माण कार्य किया जायेगा। जिसमें सुन्दर प्लांटेशन बैठने के लिए बैंच टायलेट्स बच्चों महिलाओं वृद्धजन दिव्यांगों के लिए व्यवस्थायें डेडीकेटेड प्ले एरिया ओपन जिम का निर्माण होगा। वहीँ खेलों की सुविधा भी की जाएगी। शहर के मार्केट एरिया/माॅल अस्पताल गर्ल्स काॅलेज पार्क रेल्वे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए जायेंगे। स्मार्ट रोड फेस-2 के तहत चयनित 6 मीटर से 18 मीटर तक चौंडी शहर की अलग-अलग सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी दी गई।


By - SAGAR TV NEWS
13-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.