गढ़ाकोटा- भाई बलराम बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

सालों से सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्रसिद्द भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली जाती है। इस साल कोविड नियमों के मुताबिक यात्रा निकाली गई। सिद्ध क्षेत्र पटेरिया स्थित जगदीश मंदिर प्रांगण में अलग-अलग तीन रथों पर जगपती जगन्नाथ स्वामी, मां सुभद्रा और भाई बलदाऊ जी परंपरा अनुसार विराजमान हुये। नगर में परंपरागत तरीके से निकाली जाने वाली जगदीश स्वामी की रथ यात्रा जगदीश मंदिर पटेरिया से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मंदिर से भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथ यात्रा में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हुए। उनके पुत्र अभिषेक भार्गव ने रथों को खींचा। इस दौरान ढोल, मंजीरा, झांझर के साथ लोग भजनों की प्रस्तुति दे रहे थी। जगदीश स्वामी की जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारी। मंत्री गोपाल भार्गव ने इसको लेकर ख़ुशी जाहिर की।--------
इसके अलावा दमोह जिले के पथरिया नगर में भी कड़ी सुरक्षा के बीच धार्मिक परंपरा और उत्साह के साथ विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया। जिसमे नगर के जगदीश शाला में सुबह से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया इसके बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ रथ यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस ने दुरुस्त व्यवस्थाएं की थी।


By - Sagar Tv News
12-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.