MP | क्लब में लड़के लड़कियों की हो रही थी मौज पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गयी | STVN INDIA |SAGAR TV NEWS|

 

 

अगर हालात यही रहे तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना की संभावित तीसरी लहर कहर बरपाएगी। दरअसल राजधानी भोपाल में देररात तक क्लब और बार खुले हुए रहते हैं। परमिशन दस बजे तक की है लेकिन 12 बजे तक इन्हे संचालित किया जा रहा है। जब पुलिस को इस बात की जानकारी लगी तो एमपी नगर स्थित क्लब पर पुलिस ने छापामार कार्यवाई की जहां बड़ी संख्या में लड़के लड़कियां मौजूद थे। जो गानों की धुन पर थिरक रहे थे। यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। वहीँ खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ भी उड़ाई जा रही थी। कोई भी मास्क नहीं लगाए हुए था। जबकि प्रशासन ने मार्केट खुलने से पहले हिदायत भी दी थी की अगर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जायेगा तो सीधे दुकान,शोरूम या बार सील किये जायेंगे। हालंकि देखने वाली बात होती है की प्रशासन क्या कार्यवाई करता है।


By - SAGAR TV NEWS
11-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.