TOP_10_मध्यप्रदेश :गर्लफ्रेंड की शादी से दुःखी युवक ने सुसाईड किया || STVN INDIA ||

 

छतरपुर में करंट से 6 की मौत
छतरपुर जिले के महुआ झाला गांव में रविवार को करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का एक सदस्य सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के लिए उतरा था। टैंक में अंधेरा था, इसलिए लाइट की व्यवस्था की गई थी, जिससे उसे करंट लग गया।

सड़क हादसे में 20 लोग घायल
विदिशा के शमशाबाद नए गोला नौराजखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। हादसे में 20 ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिन्हें डायल-100 से नटेरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। बस भोपाल से विदिशा आ रही थी

पिकनिक मनाने गए युवक की मौत
जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया एक व्यक्ति की नहर में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। युवक की लाश लगभग तीन घंटे बाद गोताखोरों ने 100 मीटर की दूरी पर निकाला। युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

जिन्दा जलने से बहू की मौत
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में 30 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में लगी झुलसने से मौत हो गई है।घटना से पहले उसने अपनी बहन को फोन किया था, जिसमें उसने कहा था कि झगड़े हो रहे हैं बच्चे दो दिन से भूखे हैं, ऐसा ही रहा तो यह मुझे मार डालेंगे।

MLA बोले-खूब करो बिजली चोरी
मध्यप्रदेश में एक तरफ बिजली कंपनी घाटे की बात कहकर रेट बढ़ा रही है, वहीं भाजपा के ही विधायक लोगों को बिजली चोरी करने के लिए कह रहे हैं। मुरैना के जौरा से भाजपा विधायक विधायक सूबेदार सिंह ने लोगों से कहा कि तुम कटिया डालकर बिजली जलाओ, बिजली वालों को मैं देख लूंगा।

नशे में झूमते मिले लड़के-लड़किया
भोपाल में पुलिस ने रात 12 बजे एपी नगर जोन-2 के पीचर्स बार पर छापा मारा। तो बार में शराब के नशे में लड़के-लड़कियां डीजे पर झूम रहे थे। अंदर सोशल डिस्टेसिंग का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर कई लोग चुपचाप निकल गए। पुलिस ने बार के मैनेजर और मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जीवित व्यक्ति की शवयात्रा निकाली
झाबुआ में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थनाओं के साथ अब टोने-टोटकों का दौर भी शुरू हो गया है। लंबे समय से रूठे मानसून को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। शनिवार को शहर में जीवित व्यक्ति की शव यात्रा निकाली गई।

गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी युवक
जबलपुर में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी 24 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश भेड़ाघाट के सरस्वती घाट में उतराती हुई मिली। एक महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। युवक फुटपाथ पर मास्क बेचता था। प्रेमिका की शादी के बाद से ही वह गमगीन रहने लगा था। पुलिस जांच कर रही।


बीहर बराज में मिली गैंगस्टर की लाश
रीवा के एक गैंगस्टर की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। उस पर हत्या, लूट और मारपीट के 29 मामले दर्ज थे। 9 दिन पहले पुलिस उसे पकड़ने गई थी तब वह नदी की ओर भाग गया था।


MP में IAS अफसर गिरफ्तार
इंदौर में IAS अफसर संतोष वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफसर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्रमोशन लेने का आरोप है। संतोष वर्मा ने IAS कैडर अलॉट होने पर DPC के लिए स्पेशल जज विजेंद्र रावत के फर्जी साइन कर रिपोर्ट तैयार की थी, IAS अफसर नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल में तैनात थे।


By - Sagar Tv News
11-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.