होटल में महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े गए CO || STVN INDIA ||

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक होटल में पुलिस सीओ महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए हैं। सीओ उन्नाव में तैनात हैं। बताया जा रहा है। की डीजीपी मुख्यालय ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। सीओ के निलंबन की तैयारी है साथ ही विभागीय जाँच भी होगी। जानकारी के मुताबिक वो वह उन्नाव एसपी छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे जिन्होंने अपने सभी मोबाइल फोन नंबर बंद कर दिए। फोन न लगने और किसी बात का अंदेशा होने पर पत्नी ने एसपी को रात में फोन लगाया। इसके बाद पुलिस सक्रीय हुई और उनकी पतासाजी की गयी तो सीओ महिला सिपाही के साथ कानपुर के माल रोड स्थित एक होटल में पाए गए थे। उन्नाव में तैनात सीओ बीते दिनों निरीक्षक से पदोन्नति पाकर पीपीएस संवर्ग में शामिल हुए थे। एक दिन की छुट्टी लेकर निकले सीओ परिचित महिला सिपाही के साथ कानपुर पहुंचे और एक होटल में ठहरे थे। उन्नाव पुलिस ने सीओ और महिला सिपाही से पूछताछ की। चूंकि दोनों बालिग हैं और उन्होंने होटल बुक कराते समय अपने-अपने पहचान पत्र दिए थे साथ ही सीओ अवकाश पर थे। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। होटल में एंट्री के समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब चार बजे कैद हुए थे। बुधवार की सुबह सात बजे दोनों ने होटल छोड़ दिया था।


By - SAGAR TV NEWS
11-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.