TOP_10_मध्यप्रदेश : माँ के प्रेमी ने किया बच्ची का मर्डर

3 लोगों की हत्या कर खुदकुशी की
बैतूल जिले के आमला में सराफा व्यापारी के घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। आरोपी ने सराफा व्यापारी के तीन परिजनों पर गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


रफ्तार ने छीन ली 3 जिंदगी
छिंदवाड़ा जिले के नीमढाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक सवार काफी तेज गति से बाईक चला रहे थे, तभी मोड़ के अचानक सामने से ट्रक आ गया और वे बाईक की गति को नियंत्रित नहीं कर पाए जिसके कारण बाईक सीधे ट्रक से टकरा गई


प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
विदिशा में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनाें की शादी 15 दिन पहले हुई थी। 5 और 6 जुलाई की रात युवक के बगल में सो रही पत्नी ने प्रेमी को घर में बुलाया। दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इटारसी में भैंस कारोबारी की हत्या
होशंगाबाद जिले के इटारसी में दूध डेयरी में सो रहे भैंस कारोबारी गोविंद साहू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।  दो माह पहले आया नौकर नर्मदाप्रसाद रात से फरार है। संदेह के आधार पर नर्मदाप्रसाद को पुलिस ढूंढ रही है।

प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका की पहले हुई मौत
इंदौर के विजयनगर थाने पर आए युवक ने थाने से निकलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव लसुडिया थाना क्षेत्र में लटका मिला। युवक पहले भी अपनी प्रेमिका के साथ हाथ की नस काट कर सुसाइड की कोशिश की थी, जिसमें युवती की मौत हो गई थी। वह बच गया था। इसी मामले में पुलिस युवती के परिवार वालों और युवक को थाने बुलाया था।


माँ के प्रेमी ने की मासूम की हत्या
सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के निवारी कलां में मिले लापता 7 वर्षीय बच्ची के कंकाल मामले का खुलासा हो गया है। बच्ची की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने की थी। बच्ची को पहले कुएं में फेंका और दो दिन बाद शव पानी के ऊपर आया तो आरोपी ने जमीन में गाड़ दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बकरी चोरी के आरोपी की पिटाई
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार रात में 3 लोग बाइक से आए थे। तीन बकरियां चुरा ले गए।


ट्रेन के नीचे आने से महिला को बचाया
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक हेड कांस्टेबल की तत्परता से एक महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। महिला चलती पंजाब मेल में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में पैर जाने से पहले ही स्टेशन पर परिचित से मिलने आए हेड कांस्टेबल ने महिला को दौड़कर बचा लिया



मोबाइल चोरी, रिश्ता खतरे में
ग्वालियर के एक हॉस्पिटल से नर्स के चोरी हुए मोबाइल ने उसके गृहस्थ जीवन में आग लगा दी है। मोबाइल में नर्स के कुछ अश्लील और आपत्तिजनक फोटो, वीडियो थे, चोर ने उनके फैमिली वाट्सऐप ग्रुप पर यह फोटो वायरल कर दिए। अब नर्स के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना 2 मई से अभी तक की है।


तीसरी लहर पर सरकार की चिंता
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। अनलॉक के बाद बाजार खुलने से लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को लेकर बेपरवाह हो गए है। इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। 


By - sagar tv news
10-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.