Jyotiraditya को बधाई देते ही Emotional हो गईं Imarti Devi,आंख से निकले आंसू तो Scindiaने लगाया गले |

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया काे हर तरफ से बधाई मिल रही है। पूर्व मंत्री इमरती देवी दिल्ली में उन्हें बधाई देते समय भावुक हो गईं। इमरती के चेहरे पर मुस्कान थी, पर आंखों से आंसू बहने लगे। यह देखकर सिंधिया भी खुद को नहीं रोक पाए और भावुक होकर इमरती देवी को गले लगा लिया। करीब 20 मिनट तकदोनों के बीच मुलाकात हुई। बता दे कि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर अंचल में ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में कद बढ़ा है। इस बढ़ते हुए कद में उन सभी विधायकों का बहुत योगदान है, जिन्होंने कांग्रेस से भाजपा में जाते समय सिंधिया लिए अपने मंत्री और विधायक के पद को दांव पर लगा दिया। इन्हीं में से एक नाम है पूर्व मंत्री इमरती देवी। सबसे पहले सिंधिया के लिए इस्तीफा या मंत्री पद दांव पर लगाने वालों में इमरती सबसे आगे थीं।

 


By - sagar tv news
09-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.