घर में चूहे के बिल में घुसा था डेढ़ -दो महीने से खतरनाक कोबरा सांप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में एक घर में डेढ़ दो महीने से घर मे घुसे कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा गया । इस कोबरा ने घर के चूहे तो साफ किये ही साथ ही अंडे भी चट कर गया तब पता चला कि घर के अंदर सांप है ।बैतूल के सारणी इलाके के बागडोना में, एक घर के अंदर पिछले लगभग डेढ़ 2 महीने से कोबरा सांप रह रहा था। खतरनाक कोबरा ने कुछ दिन पहले घर में एक खरगोश को काट दिया था जिसकी मौत हो गई थी ।लेकिन घर वालों ने उस पर इतना ध्यान नहीं दिया। घर मे कुछ हफ्तों से चूहे भी दिखाई नहीं दिए थे, 3 जुलाई की सुबह घर में मुर्गियों के चिल्लाने की आवाज़ आई, जिस पर लोगों ने जाकर देखा वह सामने वाले कमरे में एक मुर्गी मृत पड़ी थी, साथ ही कुछ अंडे भी गायब थे।आसपास देखा तो कमरे में ही एक काला रंग का सांप बैठा हुआ था। यह देख वहां मौजूद लोगों ने सारनी के सर्प विशेषज्ञ आदिल खान को सूचना दी । आदिल वहां पहुंचे तो उन्होंने पूरा कमरा चेक किया और सामान बाहर निकाला लेकिन उन्हें सांप कहीं नज़र नहीं आया। फिर उनकी नज़र कमरे में ही मौजूद चूहे के एक बिल पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने घर की दीवार तोड़ने को कहा, दीवार में चूहे के बिल बहुत अंदर तक फैले हुए थे।आदिल ने अपने मोबाइल का वीडियो कैमरा चालू करके दीवार में बने बिल के सामने रखा जिसमें कोबरा सांप अंदर ही बैठा हुआ नजर आया।जिसके बाद दीवार को सुरक्षित रूप से तोड़ा गया और सांप को वहां से बाहर निकाला गया। और उसे सतपुड़ा मेलघाट टाइगर कॉरिडोर के जंगल में छोड़ दिया।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
09-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.