महिला एसआई ने सिर्फ इस वजह से कर ली सुसाइड || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 


एमपी के रतलाम में बुधवार को एक महिला सब इंस्पेक्टर ने जहरीली दवा खा ली थी। जहाँ गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतिका का नाम कविता सोलंकी है। जो कि स्टेशन रोड़ थाने की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के पद पर पदस्थ थी। इस मामले में एसपी गौरव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की एसआई कविता सोलंकी ने सल्फास खा ली थी जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें माता पिता के नाम इस बात का ज़िक्र है की उम्र 35 साल हो गयी है लेकिन शादी नहीं हो रही है। जिससे डिप्रेशन में हैं। इसलिए अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं। इसमें किसी का दोष नहीं है।
गौरतलब है की यह सुसाइड नोट उनके सीतामऊ स्तिथ निवास पर मिला है। जहां वो छुट्टी लेकर गयी थी। और बीते दिन बुधवार की सुबह ही वापस आई थी। जहाँ दोपहर के समय ज़हरीली दवा पीने से उनकी तबियत बिगड़ने के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एसपी गौरव तिवारी का कहना है। की किसी पर आरोप नहीं है इसलिए कार्यवाई करने का कोई तथ्य नहीं है। वो डिप्रेशन में थी।


By - Sagar Tv News
08-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.