सागर के सराफा दुकान में अचानक लगी आग मच गयी अफरा तफरी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सराफा बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब एक दुकान में अचानक से आग लग गयी। जिसके बाद आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए। वहीँ सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ जन सहयोग के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है। की यहाँ बंगाली कारीगर काम कर रहा था। तभी सिलेंडर में आग लग गयी थी जो दुकान में फ़ैल गयी। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी जिन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से आग बुझाने में काफी सहयोग किया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं मामले में कोतवाली थाना प्रभारी नवल आर्य का कहना है। सूचना मिलने पर यहाँ पहुंचे थे सब दुरुस्त है।


By - Sagar Tv News
08-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.