Sagar | Khurai में पुरानी रंजिश के चलते पिता व बेटे को मारकर कर दिया जख्मी

सागर जिले के खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले बनहट गांव में 3 लोगो ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए युवक के पिता से भी आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और पिता व बेटे को घायल अवस्था में खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महेंद्र अहिरवार अपने घर जा रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही महेंद्र अहिरवार के पिता परसोत्तम अहिरवार अपने बेटे को बचाने आए तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट कर दी। पिता व बेटे का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।


By - sagar tv news
08-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.