सागर- लापता युवक चौपड़े में इस हाल में पड़ा हुआ मिला || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जानकारी के मुताबिक नरयावली नाका वार्ड स्थित मॉडल स्कूल के चौपड़े में शव पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक का नाम दीपक करोसिया बताया जा रहा है। जो कल रात से लापता था। वहीँ अगले दिन वो कुछ इस हाल में मिला है। मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की युवक इतवारी टौरी का निवासी है जो काफी समय से डिप्रेशन में रहता था। कुछ सालों पहले उसके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद से वो कुछ भी कमा नहीं करता था। और घर वालों से भी कम बात करता था।