शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे से तीन दिन पहले भागी नाबालिग लड़की को पुलिस ने शिवपुरी के रेडलाइट एरिया से बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की का अपनी माँ से स्कूल जाने को लेकर विवाद हो गया था। लड़की घर से भागकर शिवपुरी के बस अड्डे पर आ गई। यहां उसे एक महिला मिली। जो अच्छे कपड़े और अच्छा खाना देने का झांसा देकर अपने घर ले आई। उसका घर रेडलाइट एरिया में था और महिला देह व्यापार के धंधे से जुड़ी थी। यहां उसके अलावा दो और महिलाओं ने उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया। हालांकि लड़की के भागने की सूचना बैराड़ थाने में माता पिता ने पहले ही दे दी थी। जिस पर पुलिस को लड़की के रेडलाईट एरिया में होने का सुराग हाथ लग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंच दबिश दी जहाँ उसे सलामत बरामद कर लिया। पुलिस ने इन तीनों महिलाओं के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में एसपी राजेश सिंह चन्देल का कहना है। कि दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया है। उसे माता पिता को सौंप दिया है। लड़की घर से लड़कर भागी थी
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.