सुरखी- पानी में गिरने के बाद थमी बच्चे की साँसे लेकिन फिर हुआ बहुत बड़ा चमत्कार

जाको रखे साईयाँ मार सके न कोये एक दफा फिर कुछ ऐसा ही चमत्कार सागर जिले के सुरखी क्षेत्र में भी हुआ है। जहाँ एक बच्चे की पानी में कई देर डूबने के बाद भी साँसे वापिस लौट आयी। हैरतअंगेज ये मामला करैया गांव से सामने आया है। जहाँ एक चार साल का मासूम शिवा पानी इकठ्ठा करने खोदे गए गड्ढे में अचानक से गिर जाता है। जो तकरीबन दस से पंद्रह पानी में ही डूबा रहता है इसी बीच उसे बचाने उसका छह साल का भाई कार्तिक आता है जो शिवा को बचाने गड्ढे में कूदा और जोर जोर से चिल्लाने लगा। इतना सुनकर परिजन दौड़े और दोनों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है की इस दौरान बच्चे की साँसें थम चुकी थी उसे आनन् फानन में सुरखी अस्पताल लाया गया। जहां जिला मलेरिया धिकारी डॉ. एम एल शाक्य ने पानी निकालने के बाद उसे सांसें दी गयी। और सारी कोशिशों के बाद आखिरकार शिवा की साँसें वापिस लौट आयी। इतनी देर तक पानी मे रहकर सांसों के लौट आने को डॉक्टर भी चमत्कार मान रहे हैं। डॉक्टर शाक्य के मुताबिक उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। बच्चे को सागर निजी अस्पताल रैफर किया गया था। जहाँ करीब दो घंटे के इलाज के बाद वो तरह से ठीक हो चुका है।
बच्चे के पिता शिवचरण राजौरिया का कहना है की घर के सभी लोग अंदर थे तभी शिवा बहार चला गया था।
वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एल.एस. शाक्य ने इसको लेकर जानकारी दी।


By - sagar tv news
06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.