मध्यप्रदेश सहित 8 राज्यों के राज्यपाल की घोषणा देखिए

 

 

[1:46 PM, 7/6/2021] Anuj B: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है। इनके पहले आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर थीं। एमपी के 19वें राज्यपाल बने मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार दूसरे क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रहे हैं। वे दक्षिण गुजरात से प्रमुख आदिवासी नेता रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा 6 और राज्यो के राज्यपाल की नियुक्ति की गई है जिसमे
रमेश बैस : त्रिपुरा के गवर्नर थे , अब झारखंड के गवर्नर होंगे ।

बंडारू दत्तात्रेय : हिमाचल के गवर्नर थे , अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे ।

सत्यदेव नारायण आर्य : हरियाणा के राज्यपाल थे , अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे ।

राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे ।

पीएएस श्रीधरन पिल्लई : मिजोरम के राज्यपाल थे , अब गोवा के गवर्नर होंगे ।

हरिबाबू कम्भमपति : मिजोरम के राज्यपाल होंगे ।
[


By - sagar tv news
06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.