महिला को लगाया Vaccine का दूसरा डोज कुछ समय बाद हो गयी Death !

एमपी के गुना में एक वृद्ध महिला की वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हालाँकि ये बात साफ़ नहीं है की उनकी मौत कैसे हुई। जानकारी के मुताबिक 83 साल की महिला शांतिबाई को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर से उसे वैक्सीनेशन के लिए लेकर गयी थी। लेकिन लौटते समय अचानक इसकी तबियत बिगड़ी तो कार्यकर्ता उन्हें रास्ते में छोड़ गयी। बेटे को अपनी माँ रास्ते में बदहवास हालत में मिली। जिन्हे टीकाकरण केंद्र के बाद वहां से अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है। की शांतिबाई घर से स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्र गयी हुई थी जिनके मोबाइल नंबर से उनका रजिस्ट्रेशन हुआ था। बुजुर्ग महिला का पहला डोज भी इसी नंबर से लगा था। उन्हें कोविशील्ड का दूसरा डोज लगा था। जिसके बाद मौत हो गयी थी।

 


By - sagar tv news
05-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.