पिता और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने उठाया खौफनाक कदम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

पत्नी और पिता को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने आव देखा न ताव कुल्हाड़ी उठाकर दोनों की बेरहमी से ह्त्या कर दी। दिल दहला देने वाली ये घटना जबलपुर जिले से 65 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव से सामने आयी है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। घटना बीते शुक्रवार की बतायी जा रही है। आरोपी के भतीजे ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ घर के अंदर अमान सिंह लोधी और बहु की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। जिन्हे पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीँ आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है। की संतोष लोधी ने अपने पिता और पत्नी को तीन दिन पहले आपत्तिजनक हालत में देखा था। जहाँ इस पर उसने समझाइश दी। लेकिन दोनों नहीं माने तो संतोष ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दोनों का मर्डर कर दिया। जानकारी के मुताबिक संतोष की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।


By - Harish Dubey(m.p.)
03-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.