केंद्र सरकार ने नए स्टॉक लिमिट आदेश लागू किया गया है। जिसके खिलाफ नरसिंहपुर जिले के करेली में अनाज व्यापारी हड़ताल पर चले गए। दरअसल किसान अपना अनाज लेकर मंडी में आये हुए थे। लेकिन यहाँ उन्हें कोई व्यापारी नहीं मिला। जिस वजह से किसानों का अनाज नहीं खरीदा गया। जिस पर उन्होंने नाराज होकर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीएम ने व्यापारियों से बात की। और व्यापारियों को मनाया की अनाज खरीदें। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा अचानक स्टॉक लिमिट का नियम लागू करने से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि अगर व्यापारियों को हड़ताल करनी थी तो फिर पहले बताना था जिससे हम अनाज मंडी में नहीं लाते। किसानों का कहना था कि मंडी अपना अनाज लेकर आए हैं पर व्यापारियों ने हड़ताल कर दी है जिसके चलते हमारा अनाज मंडी के सेट के नीचे रखा हुआ है सरकार द्वारा नया स्टॉक बिल के विरोध में व्यापारियों ने आज से अचानक अपनी हड़ताल शुरू कर दी थी। जबकि मंडी प्रशासन ने अनाज खरीदने की घोषणा की थी। किसानों का कहना था की जब तक अनाज नहीं खरीदा जायेगा तब तक नहीं हटेंगे। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.