वनकर्मी ने किया सुसाईड, परिजनों ने रेंजर पर लगाए गंभीर आरोप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले वनकर्मी जितेंद्र सिंह ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। मृतक तेजगढ़ वन परिक्षेत्र वनपाल के पद पर काम करता था।जितेंद्र सिंह कुछ दिनों से सस्पेंड चल रहे थे। युवक के परिजनों ने रेंजर पर प्रताड़ित करने के आरोप लागए है, वही जितेंद्र अपने पीछे दो मासूम बच्चों को भी रोता हुआ छोड़ गया है। वही घर में फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी, तत्काल ही उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले पर मृतक की पत्नी और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तो पुलिस मामले की जांच कर रही है।