शरारती तत्व ने बनाया कलेक्टर का फर्जी ट्विटर और फेसबुक अकाउंट। || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर माहौल बनाने और लोगों का मन प्रभावित करने में देश के युवा बड़ी तेजी से सक्रिय है। इसका प्रभाव देखते हुए कुछ शरारती तत्व भी फायदा उठा रहे हैं...। कई लोगो के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी भी की जा रही है। ओर तो ओर ये शरारती तत्व लोक सेवकों को भी नही छोड़ रहे है।मध्य प्रदेश के पन्ना में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ... जहां किसी व्यक्ति ने कलेक्टर पन्ना का फर्जी ट्वीटर अकाउंट बना लिया और उसके माध्यम से लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहा था कलेक्टर पन्ना के नाम से बने इस अकाउंट को अधिकांश लोग फ़ालो कर सक्रिय भी थे। इसमें कई गलत जानकारियां भी पोस्ट की गई जिसकी सूचना मिलते ही पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कार्यवाही की है। और अपनी फर्जी टि्वटर औऱ फेसबुक आईडी को ब्लॉक करा कर एसपी पन्ना को कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है।शिकायत मिलते ही सायबर सेल ने इस आईडी को ब्लॉक करा दिया और कलेक्टर ने अपनी आईडी से पोस्ट किया है कि जो लोग इस आईडी को फॉलो कर रहे हो अनफॉलो कर दें और वही सायबर सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह कौन व्यक्ति है जो लगातार कलेक्टर के नाम और पद का सोशल मीडिया में दुरुपयोग कर रहा था।


By - Deepak Sharma (Panna M.P)
02-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.