Chhatarpur में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन जारी प्रशासन मौन !

एमपी के छतरपुर जिले में रेत का अवैध उतखनन जोरों पर है। बावजूद इसके प्रशासन कोई कार्यवाई नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है। की हिनोता थाने के हाथोंहा पुल पर और बंसिया थाने के हर्रई घाट पर अवैध उत्खनन लगातार जारी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है। की किस तरह से लिफ्टर लगाकर दोनों थाना क्षेत्रों में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। और केन नदी का अस्तित्व मिटाने पर माफिया जूट हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यहां पर आनंदेश्वर कंपनी को रेत का ठेका दिया गया था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही इस कंपनी का रेत का ठेका निरस्त कर दिया गया है। और उसके बाद से लवकुश नगर अनुभाग के थाना हिनौता और बंसिया क्षेत्र में जमकर केन नदी में यूपी के रेत माफियाओं के अलावा स्थानीय रेत माफियाओं द्वारा उत्खनन किया जा रहा है। बीच नदी में लिफ्टर लगाकर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। यहाँ एक सैकड़ा से ज्यादा ट्रक रोजाना ही रेत भरकर यूपी और पन्ना जिले में भेजी जा रही हैं।
रेत के अवैध उत्खनन पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी बीजेपी के संरक्षण में रेत उत्खनन करवाने की बात कह रहे हैं। तो बीजेपी जिला अध्यक्ष मलखान सिंह का कहना है की विधायक की रेत में संलिप्ता सामने आ चुकी है। उनके आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं इस पूरे मामले में खनिज विभाग अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है। जब भी उत्खनन की जानकारी लगती है तो कार्यवाई करते हैं।


By - sagar tv news
02-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.