युवक घर से अचानक हुआ गायब Police को तो मिला लेकिन Mystery बरकरार ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना के सावरकर वार्ड से एक युवक 24 जून से लापता हो गया था। जो रहस्मई तरीके से भनगढ़ पहुँच गया जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंपा है। कहानी में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि अपहरण और दूसरी बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस हर पहलू पर जाँच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 27 साल का मोहित जैन 24 जून की शाम को अचानक गायब हो गया था। लेकिन जब मोहित घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजनों ने बीना थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद युवक करौंदा स्टेशन के पास घूमता हुआ मिला। जहां से वह परिवार के साथ भानगढ़ थाने पहुंचा। सूचना मिलते ही बीना पुलिस भानगढ़ थाने पहुंच गई और मोहित का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार की सुबह पूछताछ में उसने बताया कि उसका अपहरण हो गया था। हालाँकि ये बात साफ़ नहीं है। परिजनों के मुताबिक मोहित के शरीर पर इंजेक्शन और चोट के निशान देखे गए हैं। जबकि पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं बताया। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है की मोहित के गायब होने की कहानी क्या है इसमें प्रेम प्रसंग की कड़ी भी जुड़ी हो सकती है। मामले में थाना प्रभारी कमल निगवाल ने जानकारी दी।


By - Manoj Badhwani (M.P)
30-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.