Chhatarpur- बिजली विभाग ने BJP कार्यालय का काटा कनेक्शन बकाया है इतना बिल

एमपी के छतरपुर बिजली विभाग ने बकाया राशि वालों पर इस कदर सख्ती दिखाई की बीजेपी कार्यालय को भी नहीं छोड़ा और उनका कनेक्शन काट दिया। उधर कनेक्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अब जनरेटर के माध्यम से रोशनी की जा रही है विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यालय का 2 लाख से अधिक का बिल बकाया है जिसके कारण कनेक्शन काटा गया इसके साथ ही शहर के करीब 20 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई एकाएक नहीं की है बल्कि इसकी आम सूचना समाचार पत्रों में इश्तिहार नाम सहित प्रकाशित कराए गए थे उसके बाद भी जिन लोगों ने बिजली के बिल नहीं भरे उनके कनेक्शन काट दिए गए बता दे अप्रैल 2021 के बाद जिन भी उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली के बिल नहीं भरे उनको नोटिस देने के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। इस्तेहार में बिल जमा करने के लिए सात दिवस का अल्टीमेटम दिया गया। और अगर ऐसा नही होता है तो मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 146, 147 के तहत कार्रवाई की जाएगी । समाचार पत्र में जो नाम की सूची प्रकाशित हुई है उसमें दूसरे नंबर पर छतरपुर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जवाहर रोड गैर घरेलू लिखा हुआ है जिसमे राशि 2 लाख 32 हजार 682 रुपये बकाया लिखी हुई है।


By - sagar tv news
29-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.