MP| 5 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े, 8 आरोपी हिरासत में, ऐसे हुआ खुलासा | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |
बालाघाट पुलिस ने नकली नोट मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नकली नोट में 2 हजार से लेकर 10 रुपए तक के नोट है। पकड़ाए गए आरोपी में 6 बालाघाट और 2 महाराष्ट्र के गोंदिया के निवासी है। नोटो के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट फर्जी नजर आते है। बहरहाल इस मामले में पुलिस को और संदेहियों का पता चला है। जिसकी जांच हो रही है। दरअसल पुलिस को लंबे समय से नकली नोटों के चलने की शिकायतें मिल रही थी इन्ही शिकायतों पर पुलिस ने योजना बध्द तरीके से काम किया और फिर गोपनीय सूचनाओं पर छापामार कार्यवाही की।