नकली चांदी की सिल्लियों व आभूषण के साथ 5 गिरफ्तार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर के कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक ठग गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग 100% चांदी की सिल्लियों के नाम पर नकली चांदी बेचते थे। फरियादी गोपाल शर्मा की शिकायत पर साइबर सेल एवं पुलिस की टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को पकड़ा है। इनसे 10 किलो नकली चांदी की सिल्लियां , पायल, 50 हजार रु नगद एवं एक कार जब्त की है। 24 जून को गुना में भी इसी तरह की ठगी की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के दूसरे शहरों में भी उन्होंने इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।इनके पास से 10 किलो चांदी की नकली सिल्लियां एवं 59 जोड़ी चांदी की पायल तथा 50 हजार रु नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा इनके पास एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।


By - Rahul kumar jain ashoknagar ( m.p)
26-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.