शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ ये क्या हो गया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई- राहतगढ़ रोड पर स्थित शब्दा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । घटना में ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिनमे से दो की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर दो 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार सभी घायल गढौला जागीर गांव में शादी समारोह से लौटकर कचनौदा गांव जा रहे थे। जहां रास्ते मे शब्दा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और 8 लोग घायल हो गए। घटना में सभी घायल कचनोदा गांव के बताए जा रहे हैं। घायलों में 45 वर्षीय संतोष सिंह, 60 वर्षीय उधम सिंह, 40 वर्षीय संतराम सिंह, 26 वर्षीय भूपेंद्र सिंह यादव, 17 वर्षीय मनोज यादव, 60 वर्षीय लखन यादव, 31 वर्षीय नीलेश सिंह, 32 वर्षीय रामनारायण सिंह घायल हैं।


By - Manoj Badhwani (M.P)
25-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.