कब क्या हो जाये कुछ पता नहीं पेड़ के नीचे दबने से युवक की गई जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कहते हैं कि हादसे कब हो जाते हैं कोई नहीं जानता और कब किसके साथ क्या हो जाये क्या पता। एमपी के नरसिंहपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां पेड़ गिरने से दो लोग इसकीं चपेट में आ गये। जिससे एक कि मौत हो गयी तो दूसरा बच गया दरअसल गोटेगांव में सड़क किनारे लगा महुआ का भारी भरकम पेड़ गिरने से दो लोग उसकी चपेट में आ गए थे। दरअसल ये दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के हालचाल जानने ये आपस में बात कर रहे थे कि अचानक पेड़ गिर गया। दोनो कुछ समझ पाते इसके पहले ही दोनो पेड़ की चपेट में आ गए। महेंद्र ने साहब सिंह को मिलने के लिए रोका था। महेंद्र हादसे में बच निकला जबकि साहब सिंह की मौत हो गयी। हादसा गोटेगांव जबलपुर मार्ग पर बरगी कॉलोनी के पास हुआ। दोनों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि पुलिस और नगर पालिका की टीम समय रहते नही पहुंच सकी। मृतक साहब सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं घायल का गोटेगांव अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में एसआई सीएस यादव ने जानकारी दी।


By - Anuj Mamar Narsinghpur M.P.
24-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.