जमीनी विवाद में 2 लोगो ने इस व्यक्ति पर चलाई गोलिया ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लहरावदा गांव के पास खेत में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय धन सिंह लोधी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई। दरअसल घायल व्यक्ति धन सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि खेत में बखरनी करने को लेकर सज्जाद, शहजाद और रोहित से उसका विवाद हुआ था जिसके बाद जब वह घर की तरफ जाने लगा तो दो व्यक्ति बाइक पर आए और उसे पीछे से गोलियां मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी उदयभान बागरी के साथ भानगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। वही एसडीओपी उदय भान बागरी का कहना है कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।


By - Manoj Badhwani (M.P)
24-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.