सागर केंद्रीय जेल की दीवार गिरी, निगरानी में सशस्त्र बल तैनात || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर केन्द्रीय जेल की बाउंड्रीवॉल की 170 मीटर की दीवार कमजोर पाई गई है, जबकि 85 मीटर की दीवार ऐसी है। जिसे तत्काल मरम्मत की जरूरत है। रविवार शाम स्टाफ क्वार्टर के तरफ का दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया था। इसके बाद पीआईयू के इंजीनियर दीवार का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उन्होंने यह दीवार कमजोर होना बताया है। जो पत्थर व ईटों से बनी हुई है। इंजीनियर ने इसके स्थान पर आरसीसी की दीवार बनाने का सुझाव दिया। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी ने बताया कि जेल के अंदर साइड सुरक्षा की दृष्टि से टीन शेड की एक अस्थाई दीवार बना दी गई है। अंदर और बाहर दोनों सशस्त्र बल भी तैनात है। पूरी एहतियात बरती जा रही है। जेल स्टाफ भी अलर्ट है।


By - Sagar Tv News
23-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.