केसली- ट्रेक्टर की चपेट में आई स्कूटी, मासूम बच्ची की गई जान, 2 घायल | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के ब्लैकी गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के अनुसार स्कूटी पर सवार लोग सवार होकरब्लैकी से देवरी जा रहे थे। तभी बिलहरी तिराहे पर क्रासिंग के समय स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। घटना में स्कूटी ट्राली में फंस गई, जिससे करीब 15 फीट तक सड़क पर घिसटती गई। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से 4 वर्षीय मोनिका लोधी की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल, भारती लोधी घायल हुए। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही टंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले में ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक भाग गया।


By - Sagar Tv News
18-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.