पति के जन्मदिन पर BSP विधायक रामबाई का वीडियो वायरल हो गया देखिये क्या है वीडियो में

मध्यप्रदेश के दमोह की पथरिया सीट से बीएसपी की चर्चित और दबंग विधायक रामबाई सिंह के कारनामे अक्सर लोगों को देखने मिलते है। जब रामबाई अपनी दबंगई को लेकर अफसरों को सरेआम खरी खोटी सुनाते नज़र आती है। इस बार उनका एक नया रूप देखने को मिला। जब वो वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के पैर छूने के साथ ढोलक की थाप पर बुंदेली भजन गाती दिखाई दी।
दरअसल रामबाई अपने पति गोविन्द सिंह का जन्मदिन मनाने वृद्धाश्रम पहुंची थी। बीएसपी विधायक रामबाई के पति गोविन्द सिंह दमोह के चर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद जेल की सलाखों के पीछे है और सोमवार को गोविन्द का जन्म दिन था। जेल में बंद पति के जन्मदिन पर विधायक ने बुजुर्गों की शरण ली।

 


By - SAGAR TV NEWS
17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.