डेयरी विस्थापन कब होगा साथ ही सब्जी फल वालों को हटाकर कहाँ भेज रहे हैं सुनिए विधायक से

सागर में आज भी सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। और कई बार हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। इसलिए डेयरी विस्थापन की बात कई बार सामने आई है। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस पर नगर विधायक शैलेंद्र जैन का कहना है। इस साल डेयरी विस्थापन हो जाएगा। इसको लेकर नगर निगम को 198 एकड़ जगह मिल चुकी है। और भोपाल में जाकर वो पीएस से भी मिल चुके हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी पांच करोड़ की राशि दी है। जिससे मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी।

वहीं इसके अलावा फल सब्जी वालों को पक्की दुकानें बनाकर दे रहे हैं। हाथ ठेले पर कपड़े और सामान बेचने वालों के अलावा मनिहारी वालों को दुकान चाट ठेले वालों को चौपाटी बनाकर दे रहे हैं अगर ऐसे लोगों को एक स्थान से अलग कर रहे हैं तो उन्हें पक्की दुकान भी दे रहे हैं जिन्हें जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।

नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि तीन बत्ती से लेकर कटरा तक पार्किंग की जो समस्या है। उसे दूर करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था कर रहे हैं। जो।लोग लंबे समय से सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग किये हुए हैं उन्हें समझाइश दी जाएगी इसके बाद चालानी कार्यवाई भी करेंगे।


By - SAGAR TV NEWS
17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.