मनुष्य के जीवन में अच्छे और बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं

सागर जिले के गढ़ाकोटा में स्थित मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा खोले गये संस्कृत स्कूल में पढ़ाई कर नगर के निकले पंडित अभिषेक चतुर्वेदी महाराज के मुखारविंद से गांजर क्षेत्र मां हनुमंता देवी मंदिर प्रांगण में 12 जून से संगीत मय श्रीमद भगवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चौथे दिन उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे और बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। ध्रुव और प्रहलाद की तपस्या भगवान नरसिंह और वामन अवतार की कथा सुनाई। साथ ही कहा कि धर्म की गति बड़ी तेज है। तुम जैसा भी कर्म अच्छा या बुरा करोगे वह हमेशा तुम्हारा पीछा करेगा। अच्छे कर्म अच्छा फल देंगे और बुरें कर्मो की सजा से तुम कभी बच नहीं पाओगे। इसलिए अपने समय और कर्तव्य को पहचान कर सत्कर्म करो। कथा के दौरान वामन अवतार भगवान नरसिंह अवतार और श्री कृष्ण जन्म की सजीव झांकी दिखाई गई। जिस पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। भजनों पर महिला श्रद्धालु झूम उठी।भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये। बाल गोपाल का जन्म देवकी और वासुदेव के आठवें संतान के रूप में हुआ है। पंडित अभिषेक चतुर्वेदी।महाराज ने देवकी और वासुदेव के अर्थ को भी समझाया।
भागवत कथा में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म होते ही भक्त जमकर झूमे। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की  के जयकारों से गूंज उठा।
कथा का समापन 19 जून को पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ होगा।


By - SAGAR TV NEWS
16-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.