बारिश में करोड़ों की मूंग फसल हो गयी तबाह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखा रहा किसान ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के नरसिंहपुर में बारिश की वजह लाखों करोड़ों रुपये की मूंग की फसल बर्बाद हो गयी। बेहाल किसान कर रहा मुआवजे की मांग कर रहा है। वहीं कृषि अधिकारी कम नुकसान बता रहे हैं। बताया गया की नरसिंहपुर में करीब 85 हजार हेक्टर से ज्यादा रकबे में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लगाई गई थी फसल पक कर तैयार होने के वक्त अचानक हुई तेज 4 दिन की बारिश से फसल खेत में ही डूबकर खराब हो गई। इस समय किसान अपनी फसल को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुखा रहा है और थ्रेसर में दाने निकाल रहा है। साथ ही खेतों में पड़ी फसल बर्बाद हो रही है किसानों का कहना है फसल पानी में डूबी है। जो पूरी बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से उम्मीद जताई है कि कुछ सहायता सरकार करे तब जाकर किसानों को कुछ राहत मिल सकेगी। वही कृषि उपसंचालक ने बताया कि 85 हजार हेक्टर में मूंग लगाई गई है। 80 प्रतिशत हार्वेस्टिंग हो चुका है जो 15- 20 प्रतिशत बचा है वह जरूर किसान खेत में रखे है उसको नुकसान हुआ है। उनके निरीक्षण के निर्देश दिए गए है।


By - Anuj Mamar Narsinghpur M.P.
15-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.