पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का हल्लाबोल पूर्व सीएम बोले-मोदी सरकार यानी महंगाई की सरकार

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। मूल्य वृद्धि को लेकर एक साल बाद कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर आ गई है। भोपाल इंदौर जबलपुर और ग्वालियर समेत अन्य जिलों में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम करीब 104 रुपए और डीजल के दाम 95 रुपए के करीब पहुंच गए हैं
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार यानी महंगाई की सरकार। कांग्रेस की मांग सेंट्रल ड्यूटी वापस लेने की है। अभी सरकार 34 रुपए ले रही है। इसे पहले जैसा 9 रुपए किया जाना चाहिए। अगर ऐसा हो जाए तो डीजल-पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब 25-25 रुपए कम हो जाएंगे। इससे यह राहत आम लोगों को मिलेगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
आगे आरोप लगाया कि एक साल में केंद्र सरकार 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए कमाएगी। यह रुपए वे उपभोक्ताओं की जेब से निकालकर अपना महल बनाने पर खर्च करने वाली है। अगर सरकार आम लोगों के बारे में सोचती तो यह अतिरिक्त रुपए वह लोगों से नहीं वसूलती।


By - SAGAR TV NEWS
11-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.