TOP_10_मध्यप्रदेश : तेल का टैंकर पलटा तो लूटने के लिए मची होड़, बर्तनो में भरकर घर ले गए STVN INDIA

 

7 दिन पहले MP पहुंचा मानसून

मध्यप्रदेश में बीते 10 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ खुशियों का मानसून आज 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है।

 

उफनती नदी में घिरे चार बच्चे बचाए

सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम रंगुवा गांव के पास से निकली सुनार नदी में गुरुवार को अचानक बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से चट्टान पर मौजूद चार बच्चे पानी के बीच फंस गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

बच्चे का अपहरण, हत्या

ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र की अजयपुर पहाड़ी पर गुरुवार को 11 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे की चेहरा कुचल कर हत्या की गई है। बुधवार दोपहर वह घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। आरोपियों ने हत्या के बाद छोटे से गड्‌ढे में शव के हाथ-पैर मोड़कर दफना दिया।

 

वन विभाग की SDO पर हमला

मुरैना वन विभाग की एसडीओ श्रद्धा पांढ़रे पर बुधवार रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावर अपने साथ बंदूक, लाठी, डंडा व फरसा लेकर आए थे। हमले के दौरान वन अमला गाड़ी से नहीं उतरा। अगर उतरता तो बड़ी घटना घट सकती थी। हमलावरों ने फायरिंग भी की और विभाग की पकड़ से अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए।

 

लुटेरी दुल्हनों की गैंग पकड़ीं 

शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाली गैंग को गुना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। आरोपी कुआंरे युवकों को फंसाकर उनसे शादी के नाम पर रुपए ऐंठते थे। इसके बाद लड़की कुछ दिन घर में रुक कर पैसे लेकर फरार हो जाती थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरक्षक को दूल्हा बनाकर भेजा था। 

 

हादसे में 2 की मौत 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में ग्राम पिठोरिया के पास नयाखेड़ा तिराहे पर गुरुवार को भारी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

RPF लाॅकअप में सुसाइड

सतना RPF के लॉकअप में चोरी के संदेही आरोपी ने फांसी लगा ली। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मामले पर RPF ने मामले में चुप्पी साध रखी थी। हालांकि रात बढ़ते ही पोस्ट में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में शव जिला अस्पताल में रखवाने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दी गई। 

 

तेल का टैंकर पलटा लूटने मची होड़ 

उज्जैन से करीब 14 किमी दूर जेथल में खतरनाक मोड़ पर गुरुवार को एक पॉम ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तेल के लिए लूट मचा दी। टैंकर से करीब 20 हजार लीटर पाम ऑयल बह गया। 

 

 

 

पचमढ़ी की वादियों में CM 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ पचमढ़ी हिल स्टेशन में हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह का 10 जून को जन्मदिन है। उनका जन्मदिन मनाने के लिए CM के बेटे कार्तिकेय भी साथ में हैं। पचमढ़ी में मुख्यमंत्री ने आम के पेड़ के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- मेहनत का फल शायद इसे कहते हैं। 

 

जल्द डिस्चार्ज होंगे कमलनाथ

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम कमलनाथ से मिलने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुनील केदार अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व सीएम से लगभग 1 घंटे तक बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद केदार ने अपनी फोटो सोशल मीडिया में जारी की और बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ स्वस्थ हैं।


By - Sagar Tv News
10-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.