वैक्सीनेशन करवाने के बदले मिल रही गज़ब-गज़ब की चीजें : देखिए ये रिपोर्ट

 

 

देश और दुनिया में कोरोना ने ऐसा कहर मचाया की सब अस्त व्यस्त हो गया। इसी बीच अच्छी खबर ये आई कि देशों ने टीका बना लिया है। लेकिन अब समस्या ये है की बहुत से लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे ऐसे में अमेरिका में नया तरीका निकाला वैक्सीन लगवाओ और गांजा मुफ्त पाओ। वैसे तो वैक्सीनेशन के लिए बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और अब टीके की रफ्तार बढ़ाने ये तरीका अपनाना पड़ा है। 

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में वैक्सीनेशन के लिए अनोखा अभियान चलाया जा रहा है जहां लोगों को वैक्सीन की बदले गांजा का ऑफर दिया गया है जो भी वैक्सीन लगवायेगा उसे गांजा फ्री में दिया जाएगा। दरअसल अमेरिका में पिछले दिनों वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी पड़ गयी थी। इसलिए लोगों को वैक्सीन लगवाने उत्साहित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन राज्य में 2012 से गांजा के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगी है। इसलिए यहां ऐसा अभियान चलाया जा रहा है राज्य में कैनबिस डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने आने वाले 21 साल से ज्यादा के लोग वॉशिंगटन के किसी भी केंद्र पर टीका लगवाएंगे, उन्हें वैक्सीन के साथ-साथ गांजा का प्री रोल्ड जॉइंट दिया जाएगा। इसके साथ ही वॉशिंगटन राज्य में बार और अन्य शराब लाइसेंसधारियों को 6 हफ्ते के अंदर वैक्सीन लगवाने वाले वयस्कों को एक फ्री बीयर और शराब देने की अनुमति दी गई।

कैलिफोर्निया और ओहियो सहित कई राज्यों ने वैक्सीन लॉटरियों को शुरू किया है। इसमें रैंडम तरीके से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को चुना जाता है और फिर उन्हें बाद में नगद पुरस्कार या फिर को कॉलेज स्कॉलरशिप दी जाती है 

 

 

इतना ही नहीं अमेरिका के कुछ राज्यों ने हवाई जहाज का टिकिट, स्पोर्ट्स क्रिकेट और वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त बीयर बांटी जा रही है जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। और लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंच रहे हैं। बता दें कि सबसे पहले इसकी शुरुआत एरिजोना ने की थी। वॉशिंगटन में वैक्सीन के बदले गांजा देने का अभियान 12 जुलाई तक चलेगा।


By - sagar tv news
10-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.