पुलिस बनी नकली दूल्हा फिर लुटेरी दुल्हनों की गैंग को पकड़ा


एमपी की गुना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाली गैंग को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। आरोपी कुआंरे युवकों को फंसाकर उनसे शादी के नाम पर रुपए ऐंठते थे। इसके बाद लड़की कुछ दिन घर में रुक कर पैसे लेकर फरार हो जाती थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उन्हीं का तरीका अपनाया। इसके लिए एक कॉन्स्टेबल को दूल्हा बनाकर भेजा। सवा लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जब आरोपी लड़की दिखाने के लिए आए तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मधुसूदनगढ़ निवासी लाखन लोधी की शादी नहीं हो रही थी। इसके लिए उसके पिता कैलाबई मीणा नाम की महिला से मिले। जो उन्हें लेकर विदिशा जिले की लटेरी तहसील लेकर गए। यहां उन्हें रहीश निवासी भोपाल ममता अहिरवार और नीलम रेकवार दोनों निवासी सागर से मिलवाया। यहां लाखन ने ममता से को शादी के लिए पसंद कर लिया। इसके बाद 70 हजार रुपए देकर ममता को साथ ले आए।

यहां रूपाहेड़ी गांव आकर मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद ममता अपनी मां के बीमार होने की कहकर चली गई। बाद में लाखन से 15 हजार रुपए लेने के बाद ही वापस आई। दो दिन बाद दोबारा सागर जाने की जिद करने लगी। मना करने पर उसने 25 मई को साथियों नीलम रैकवार रहीश प्रीति उईके प्रियंका चौहान सोनू श्रीवास्तव मजबूत सिंह यादव मोहर सिंह ठाकुर व जगदीश मीना को बुला लिया। मना करने के बाद भी वह ममता को जबरदस्ती साथ लेकर चले गए। लाखन ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।


पुलिस ने मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल को नकली दूल्हा बनाया। उसके साथ मुखबिर को लड़के का पिता बनाकर भेजा। इनके साथ टीम भी बैरसिया के लिए रवाना हुई। बैरसिया-नजीराबाद के बीच रोड पर पहुंचे। यहां कार में गैंग के सदस्य आए। उनको शादी के लिए लड़का बनाकर लाए कॉन्स्टेबल को दिखाया तो वह तैयार हो गए। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने भी चार लड़कियां दिखाईं। पुलिस को यकीन हो गया। टीम ने मौके पर से 6 लोगों को पकड़ लिया। वहीं गाड़ी में बैठे कुछ लोग कार्रवाई को भांपकर भाग गए।


By - SAGAR TV NEWS
10-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.