जब साहूकारों से लिया कर्ज़ नहीं चुका पाया व्यापारी तो दुनिया ही छोड़ चला ! STVN INDIA || SAGAR TV 24X7

 

जब एक व्यक्ति साहूकारों से लिया हुआ कर्ज़ नहीं चुका पाया तो उसने मौत को गले लगा लिया। मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना इलाके से सामने आया है जहां मगरधा गांव में सब्जी का व्यापार करने वाले राजकुमार कुर्मी ने पेड़ पर फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक के पुत्र संतोष ने बताया कि उसके पिता ने सुबह 5 बजे उसे फोन कर कहा था कि वो उसे रास्ते में मिलेंगे। क्योंकि सुबह से ही सब्जी बेचने का काम रहता है। जब वो थोड़ी देर के बाद मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता फंदे पर झूले हुए हैं।
वहीं मामले में गढ़ाकोटा थाने के एसआई विवेक शर्मा ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया गया है। उसके पेंट के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें इस बात का ज़िक्र है कि मृतक की आत्महत्या का कारण कर्ज है। जिसमें कर्जदारों के नाम लिखे है। फिलहाल जांच जारी है।


By - Ravi soni
09-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.