तानाशाह ने सुनाया फरमान विदेशी फ़िल्म देखी या फटी जींस पहनी तो मिलेगी इतनी बड़ी सजा ! || STVN INDIA ||

 

 

 

जरा सोचिए आप जिस देश में रहते हैं। वहां अगर ये फरमान जारी कर दिया जाए कि विदेशी फ़िल्म देखने विदेशी कपड़े पहनने पर मौत की सजा सुनाई जाएगी तो आप क्या करेंगे। ये बात सुनकर आप सोच में पड़ गए हो होंगे। तो हम आपको बता दें की उत्तर कोरिया में वहां के तानाशाह किम जोंग उन ने कुछ यही फरमान जारी किया है। साथ ही अगर किसी के पास अमेरिकी, जापानी या दक्षिण कोरिया के वीडियो मिले तो उसे भी मौत की सजा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक तानाशाह किम जोंग-उन ने हाल ही में सरकारी मीडिया को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें देश के युवाओं से आह्वान किया है कि वो युवाओं में ‘अप्रिय, व्यक्तिवादी, समाज-विरोधी बर्ताव’ के खिलाफ मुहिम छेड़ें। इसे लेकर सरकार का कहना है कि नया कानून प्रतिक्रियावादी सोच को रोकने के लिए लाया गया है। पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के लोग ऐसा बताते हैं कि तानाशाह विदेशी भाषणों, हेयर स्टाइल और कपड़ों को खतरनाक जहर मानता है। इसलिए वो इन पर रोक लगाना चाहता है।
विश्लेषकों की माने तो तानाशाह उत्तर कोरिया में बाहर से पहुंचने वाली सूचनाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। डेली एनके के मुताबिक तानाशाह नहीं चाहता है कि उसके नागरिक दक्षिण कोरिया की चमक-दमक से भरे टीवी सीरियल या फिल्में देखें। किम जोंग उन युवाओं के मन में डर पैदाकर उनके अरमान खत्म करना चाहता है। उसका मानना है कि यदि किसी दूसरे देश की संस्कृति उसके देश पहुंची तो वहां के युवा उसके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। वे तानाशाही का विरोध भी कर सकते हैं। 
कामगार विदेशी फिल्म देखेगा तो फैक्ट्री प्रमुख को सजा। कोई बच्चा विदेशी कपड़े पहने मिला या विदेशी हेयर स्टाइल में पाया गया तो उसके माता-पिता को सजा दी जाएगी।
 
 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.