पत्नी की दूसरी शादी तय, ससुराल में युवक ने खुद को गोली मारी || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

बुरहानपुर जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने पत्नी के मायके जाकर पत्नी समेत सास-ससुर और साली पर हमला कर दिया। कोयता मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इससे चारों घायल हो गए। इसके बाद मौके पर ही युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी का दूसरी जगह रिश्ता तय किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
खकनार थाना टीआई कीर्ति धुर्वे ने बताया महाराष्ट्र के बुलडाणा निवासी युवक वैरसिंह का डेढ़ साल पहले गांव सिरपुर में विवाह हुआ था। थोड़े दिन बाद जाकर पत्नी कविता का उससे संबंध टूट गया था और दूसरी जगह रिश्ता तय होने जा रहा था इसकी आरोपी को भनक लग गई थी। तो उसने फिर इस घटना को अनजाम दिया।


By - Sagar Tv News
08-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.