एमपी में सबसे महंगा है पेट्रोल और डीजल जानिए क्या वजह है इसकी || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

 

 

देश के दिल मध्यप्रदेश पेट्रोल-डीजल के रेट पर ज्यादा सख्त है। 28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है तो वह है अपना मध्यप्रदेश। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 10 रुपए सस्ता पेट्रोल बिक रहा है, जबकि यूपी और गुजरात में भाजपा की ही सरकार है। राजस्थान और महाराष्ट्र में भी मप्र से कम ही रेट हैं।
देश की सभी राजधानियों की बात की जाए तो भोपाल में ही सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दाम हैं। भोपाल से 650 किलाेमीटर दूर लखनऊ में 92.35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल है, जबकि डीजल 86.4 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में 103.23 रुपए पेट्रोल और डीजल 94.56 रुपए बिक रहा है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल महंगा मिलने का कारण यहां लगने वाले टैक्स है, तो देश में सबसे ज्यादा है।
इसकी सबसे ज्यादा कीमत देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को चुकाना पड़ रही है।


By - sagar tv news
07-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.