कलयुगी पिता ने बेटियां पैदा होने पर पत्नी व 2 बच्चियों को कुंए में फेंका

छतरपुर जिले के चंदला थाना ईलाके में एक कलयुगी पिता का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी दो मासूम बच्चियों सहित पत्नी को कुएं में फेंक दिया इतना ही नहीं जब पत्नी अपनी बच्ची और खुद को डूबने से बचाने का प्रयास करने लगी तो उस पर पत्थर भी बरसा दिया 
मामला चंदला थाना क्षेत्र के पड़ोई गांव के पास का है जहां डढिया गांव का निवासी आरोपी राजा भैया यादव अपनी पत्नी बिट्टी और दोनों बच्चियों को अपनी ससुराल पन्ना जिले के लौलास गांव से वापस अपनी बाइक पर ले कर आ रहा था तभी उसका दिमाग घुमा और उसने अपनी पत्नी और बच्चियों को पड़ोई गांव के पास सड़क से दूर स्थित एक कुएं में जाकर ढकेल दिया घटना में जहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है वहीं पत्नी के सर पर गंभीर चोट आई हैं लेकिन 3 माह की मासूम बच्ची को एक खरोच भी नहीं आई और वह बाल-बाल बच गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं बिट्टी यादव ने जैसे तैसे अपनी 3 माह की मासूम बच्ची के साथ कुएं से निकल कर अपनी जान बचाई और उसके बाद एक राहगीर की मदद से चंद्ला थाने पहुंची जहां घटना की पूरी जानकारी दी

महिला के पिता का कहना है कि उसका दामाद उसकी बच्ची के साथ कई बार मारपीट कर चुका है और अब उसने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं पुलिस के अनुसार महिला के 3 बच्चियां होने के बाद से उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था और उन्हें मार देने की धमकी भी देता था और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया पुलिस के द्वारा जहां मृतक बच्ची का पीएम कराया जा रहा है वहीं आरोपी राजा भैया यादव के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है


By - SAGAR TV NEWS
06-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.