9 बच्चो को एक साथ जन्म देने वाली महिला का एक माह बाद ये है हाल !

 

 

 

पिछले महीने पश्चिमी अफ्रीका के माली की एक महिला की डिलीवरी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी। मात्र 25 साल की हलीमा नाम की इस महिला ने एक साथ पूरे 9 बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी में कुछ दिक्कत होने की वजह से वहां की सरकार की तरफ से महिला का मोरक्को में इलाज कराने के विशेष प्रबंध किए गए थे। बच्चों के जन्म के बाद उनकी हालत भी काफी नाजुक थी।
जानकारी के मुताबिक 4 मई को एक माली महिला ने जिन नौ बच्चों को जन्म दिया है उन सभी की हालत अभी अच्छी हो रही है लेकिन उन्हें 2 महीने और निगरानी में रखने की आवश्यकता है। ऐन बोरजा क्लिनिक के प्रवक्ता अब्देलकोद्दस हाफसी ने बताया कि ये 9 बच्चे अब बिना किसी मेडिकल उपकरण के सांस ले रहे हैं। जब ये पैदा हुए थे तब इन्हे सांस लेने में कई प्रकार की समस्या हो रही थी, लेकिन अब यह इस समस्या से पूरी तरह उबर चुके हैं। इन 9 बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के शामिल है और इन बच्चों को बिना किसी चिकित्सा सहायता के जिंदगी शुरू करने में अभी डेढ़ से दो महीने का समय और लगेगा। बता दें कि 10 डाॅक्टर और 25 नर्सों की मेडिकल टीम ने ऑपरेशन के जरिए ये डिलीवरी कराई थी।


By - sagar tv news
05-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.