केबिन में बुलाकर महिला अफसर से छेड़छाड़ के आरोप,SDM को हटाया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

देवास जिले की खातेगांव तहसील में पदस्थ महिला फूड इंस्पेक्टर ने प्रेस वार्ता में एसडीएम संतोष तिवारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। उन्होंने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से भी इसकी शिकायत की, जिस पर उन्होंने एसडीएम का खातेगांव से हटा दिया है। पुलिस तक अभी मामला नहीं पहुंचा है। फूड इंस्पेक्टर ने बताया वे नवंबर 2020 से खातेगांव में कार्यरत हैं। एसडीएम वाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजते है, पांच दिन से कुछ ज्यादा ही परेशान किया जा रहा था। काम ज्यादा होने से रविवार को स्टाफ के साथ आफिस में थी, तब एसडीएम भी वहां आए और मुझे केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ की। सोमवार को भी उन्होंने फोन कर मेरे रूम पर आने की बात कही। मैं डर गई थी। मैंने सारी बात पति को बताई। उसके बाद सुबह हम दोनों कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के पास गए। उन्हें सारी काल रिकार्डिंग व मैसेज भी दिखाए। एसडीएम संतोष तिवारी का कहना है फूड इंस्पेक्टर द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। मैं पौने दो साल से खातेगांव में पदस्थ हूं। मेरा स्वभाव ऐसा होता तो अभी तक कितनी ही महिलाएं मुझ पर आरोप लगा चुकी होती। अगर कोई कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा तो डांट-फटकार तो करनी पड़ेगी। बस, इसी कारण से मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
04-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.