दो बेचारे मासूमों के साथ इतना बुरा सितम की जान जाते जाते बची || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आयी है। मामला भड़राना से सामने आया है। जिसमें दो बच्चे घायल हुए हैं। थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के मुताबिक कंट्रोल रूम के माध्यम से भड़राना में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस घटना स्थल पहुँची। जहां पाया गया कि सलमान खान 12 साल और समीर खान 7 साल के हाथ और सीने में छर्रे लगे थे। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरियादी पक्ष ने पुलिस को बताया कि रामबाबू यादव, राम अवतार यादव पर घटना करने का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


By - Ravi Sen
02-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.