मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस के रूप में लोगों को बांटे मास्क

केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर अशोकनगर जिले के मुंगावली में भाजपा मंडल द्रारा सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल और मंडल के पदाधिकारियों ने 75 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार को बने हुए 7 साल पूरे हो गए है इसी उपलक्ष्य में इस अवसर को सेवा दिवस की रूप के मना रहे है और लोगों के बीच पहुंचकर मास्क का वितरण किया तो वही लोगो से वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इस कोरोना महामारी से लड़ने की बात भी कही गई। नगर के 15 वार्ड नगर और 60 ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान पर पहुंचकर एक बूथ प्रभारी साथ ही एक पार्टी की तरफ से जाने वाला प्रभारी लोगों के बीच पहुंचे।


By - SAGAR TV NEWS
31-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.